* * * वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की बैठक * * *छैमाही आयोजित होने वाली वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की बैठक का आयोजन दिनांक 17 दिसम्बर 2020 को कृषि विज्ञान केंद्र, सिंगरौली में किया गया। जिसमें निर्देशक, कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसन्धान संस्थान-डॉ एस. आर. के. सिंह , संयुक्त संचालक विस्तार सेवाएं-डॉ. दिनकर शर्मा, प्रधान वैज्ञानिक उद्यानिकी-डॉ. टी. आर. शर्मा, उपसंचालक कृषि-डॉ. आशीष पांडेय, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं- डॉ. डी. पी. तिवारी उपस्थित हुए। डॉ. एस. आर. के. सिंह ने फसलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए बीजोपचार पर जोर दिया। डॉ. सिंह ने कृषि की तुलना एक लाभकारी व्यवसाय से करने हुए कृषको को व्यावसायिक दृष्टिकोण अपनाने का परामर्श दिया। डॉ. सिंह ने बताया की कृषि से सम्बंधित समस्याएं समय से साथ साथ बहुत बदल गयीं है जिनका समाधान पारम्परिक तथा पुराने उपायों से संभव नहीं है। इसके लिए हमें इन समस्यायों का समाधान के लिए आधुनिक उपायों की आवश्यकता है। डॉ. टी. आर. शर्मा ने क्षेत्र में पैदा होने वाली विभिन्न फसलों पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि क्षेत्र में रेतीली भूमि एक समस्या है, इसलिए यहाँ कैक्टस की खेती की जा सकती है जिसे एक पौष्टिक पशु आहार कि रूप में उपयोग किया जा सकता है द्य इसके साथ डॉ. शर्मा ने क्षेत्र में मक्का, सरसों कटहल तथा आम की खेती पर जोर दिया द्य |
|
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |